ट्राले की टक्कर से दो युवकों की मौत: बरात पर मौत का पहरा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बरात के लिए शुक्रवार देर रात का दिन जिंदगी भर का दर्द बन गया। शादी की खुशियों के बीच बरातियों की कार कल रात विदिशा जिले के कुरवाई के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ग्राम पैराखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्राले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें इंदौर के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, देवास निवासी संदीप सूर्य और राजा चिकवाले की शादी बीना निवासी अशोक अहिरवार की बेटियों से होनी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए इंदौर और आसपास से बराती कार में सवार होकर बीना की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान कुरवाई के पास पैराखेड़ी गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए। हादसे में इंदौर निवासी अमित आमकरे और महिम दरबार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक भिंडिया और प्रतीष भेडिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार देवराज नामक युवक सुरक्षित बताया जा रहा है।
कुछ ही घंटों में खुशियां बदलीं चीख-पुकार में- बताया जा रहा है कि बरात में शामिल सभी लोग शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया। जिन परिवारों में शहनाई बजनी थी, वहां अब गम का सन्नाटा पसरा हुआ है। इंदौर में मृतकों के घरों में खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर आकाश तिवारी ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 के जवानों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और राहत कार्य में जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार जैन, एसडीओपी रोशनी ठाकुर और नायब तहसीलदार देवदीप सिंह अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर दिलीप नागर और डॉ. कुलदीप ठाकुर की टीम ने घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया।
एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल- हादसे के बाद टोल कंपनी की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ा, जिससे इलाज में देरी हुई। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!