युवती सहित 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार: ट्रॉली बैग में लेकर घूम रहे थे नशा; छोटे पेडलर्स को करते थे सप्लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
संस्कारधानी में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बड़ा प्रहार किया है। मदनमहल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हाई-प्रोफाइल तस्करी का खुलासा करते हुए एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
छिपाकर लाए थे गांजा
आरोपी किसी को शक न हो, इसके लिए ट्रॉली बैग में कपड़े के बीच 12 किलो गांजा छिपाकर ओडिशा से जबलपुर लाए थे।
अंडर ब्रिज के पास धरे गए तस्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मदनमहल थाना की टीम जब गश्त पर थी, तब अंडर ब्रिज के पास उन्हें एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग के साथ खड़े दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों ने वहां से खिसकने की कोशिश की।
घेराबंदी कर रोका
संदेह गहराने पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर रोका। जब उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के भीतर से 12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान खुशी कौर और अभिषेक सोनकर के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं।
छोटे पेडलर्स को करते थे सप्लाई
आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी कई बार ओडिशा से इसी तरह गांजे की खेप जबलपुर ला चुके हैं। इस 12 किलो गांजे को जबलपुर शहर और ग्रामीण इलाकों के छोटे पेडलर्स (नशा बेचने वालों) को सप्लाई किया जाना था।
पुलिस की नजरों से बचने के लिए वे ट्रॉली बैग का इस्तेमाल करते थे ताकि आम मुसाफिर जैसे दिखें।
NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज
मदनमहल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इनके 'फॉरवर्ड' और 'बैकवर्ड' लिंकेज खंगाल रही है कि ओडिशा में इनका मुख्य सप्लायर कौन है और जबलपुर में ये किन-किन लोगों के संपर्क में थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!