भेरूघाट रोड पर 1 किलो गांजे के साथ पकड़ाए इंदौर के दो युवक: मुखबिर की सूचना पर मानपुर पुलिस ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर पुलिस ने भेरूघाट रोड पर घेराबंदी कर स्कूटर सवार इंदौर के दो युवकों के पास से 1 किलो 92 ग्राम गांजा जब्त किया। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि दो युवक सिल्वर रंग के टीवीएस जूपिटर स्कूटर पर भेरूघाट की ओर से लेबड़ रोड होते हुए मानपुर आ रहे हैं, जिनके पास अवैध रूप से गांजा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लेबड़ रोड प्रतीक्षालय के सामने घेराबंदी की।
बताए गए हुलिए के आधार पर एक स्कूटर पर दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोककर तलाशी ली तो डिक्की में गांजा रखा मिला। इंदौर के दोनों आरोपियों गौरव पिता योगेश भागवत (19) निवासी जोशी मोहल्ला लालबाग और अक्षय पिता ब्रजमोहन राठौर (19) निवासी समाजवाद नगर को गिरफ्तार कर उनसे तस्करी के स्रोत की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में टीआई महेंद्र मकाश्रे, एसआई त्रिलोक बौरासी, आर. विजय, सुशांत और सैनिक विंध्याचल की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!