दो युवकों ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; छात्र और ड्राइवर की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। भंवरकुआ क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि परदेशीपुरा में एक ड्राइवर का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
हॉस्टल में फंदे पर मिला बीए का छात्र
भंवरकुआ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम कवटी, थाना महू निवासी 21 वर्षीय राजू निनामा भील निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह करीब एक माह पहले पढ़ाई के लिए भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहने आया था।
शनिवार को काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर हॉस्टल संचालक को संदेह हुआ। दरवाजा खुलवाने पर राजू का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बाइक जब्त होने के बाद था परेशान
मृतक के भाई शुभम ने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान राजू की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली थी। परिजनों का अनुमान है कि वह इस बात को घरवालों को नहीं बता पा रहा था और इसी कारण मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
परदेशीपुरा में ड्राइवर ने दी जान
वहीं परदेशीपुरा क्षेत्र में 30 वर्षीय मयंक तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने उसे घर में फंदे पर लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मयंक पेशे से ड्राइवर था और एक बेकरी का वाहन चलाता था।
कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले वह शराब पीकर घर लौटा था।
दोनों मामलों की जांच जारी
पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस परिजनों, दोस्तों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!