दो युवकों ने की आत्महत्या: ऑटो चालक और होटल में ठहरे युवक ने फांसी लगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बुधवार रात दो अलग-अलग इलाकों में युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। एक युवक ने कर्ज और फाइनेंस कंपनी के दबाव से परेशान होकर फांसी लगाई, जबकि दूसरे युवक ने होटल के कमरे में जान दे दी।
किश्तें नहीं भर पाने से परेशान था ऑटो चालक
विजयनगर थाना क्षेत्र के अंबिका नगर निवासी 28 वर्षीय विशाल वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था।
इकलौता कमाने वाला सदस्य था
उसने बजाज फाइनेंस से लोन लेकर ऑटो खरीदा था और पिछले तीन साल से किश्तें भर रहा था। लेकिन पिछले दो महीनों से वह किस्त जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में था। परिवार का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी की ओर से लगातार कॉल किए जा रहे थे।
परिजनों के मुताबिक, विशाल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक छोटी बेटी है।
होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी
इधर, छोटी ग्वालटोली इलाके के बजरंग होटल में ग्वालियर निवासी 25 वर्षीय पवन ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका दोस्त विपिन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। विपिन ने बताया कि दोनों बड़वानी से इंदौर आए थे।
वे बड़वानी में एक शराब दुकान पर काम करने गए थे, लेकिन दुकान के मैनेजर पर एक महीने का भुगतान नहीं करने और मारपीट कर भगा देने का आरोप है। इसके बाद से पवन तनाव में था।
फंदे पर लटका मिला पवन
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले पवन ने अपने चचेरे भाई विकास को फोन कर यह कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने पर जब दोस्त और होटल कर्मचारी कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर पवन फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!