दोपहिया वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार: 14 लाख की 13 बाइक जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के बीच तुकोगंज पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दो आरोपियों और उनके एक नाबालिग साथी से 13 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त माल करीब 14 लाख का बताया जा रहा है।
टीआई जितेंद्रसिंह यादव के अनुसार चेकिंग के दौरान बीमा ऑफिस परिसर में एक युवक बुलेट के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में बुलेट के कागजात और नंबर प्लेट फर्जी निकली।
सख्ती पर आरोपी ने साथियों के साथ विजय नगर, एमआईजी और एमजी रोड सहित अन्य इलाकों से वाहन चोरी स्वीकारी। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक नाबालिग है।
टीआई के अनुसार गिरफ्तार मोहित जीनवाल और प्रशांत मरमट निवासी पंचम की फेल हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी के 13 वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी नए वाहन चुराना पसंद करते थे।
पहले रैकी करते थे और चोरी के बाद वाहनों को पहले बीमा ऑफिस की पार्किंग, पलासिया मस्जिद के पीछे का इलाका, राजकुमार ब्रिज के नीचे और बल्लभनगर निगम मार्केट जैसे स्थानों पर छिपा देते थे। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत:शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोग; तहसीलदार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

सराफा बाजार में छात्र से मारपीट:एएसआई के बेटे की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर; परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पड़ोसी की धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत; 10 दिन पहले की थी मारपीट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!