खबर
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, धार।
पीथमपुर के घाटाबिल्लोद क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 35 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी कर पकड़ा
दोनों आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी मालती चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब्त ड्रग्स और बाइक की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई है।

मुखबिर की सूचना पर मालती चौराहे पर घेराबंदी
पुलिस को 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर घाटाबिल्लोद की ओर से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मालती चौराहे पर घेराबंदी की।

कुछ देर बाद बताए गए हुलिए और बाइक के आधार पर पुलिस ने बुलेट क्रमांक MP-09-QF-8385 को रोका और दोनों सवारों की तलाशी ली।

तलाशी में मिली 35 ग्राम एमडी ड्रग्स
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 35 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान असलम पिता आजाद खान (33) और कुलदीप पिता जगदीश सोलंकी (32) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बड़छापरा, थाना सादलपुर के निवासी बताए गए हैं।

NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीथमपुर थाने में अपराध क्रमांक 419/2026 दर्ज किया है। मामला धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

ड्रग्स कहां से आई, किसे देनी थी?
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि एमडी ड्रग्स उन्हें कहां से मिली थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस ड्रग्स के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

about 8 hours ago
ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत
Top News

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

about 8 hours ago
छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
Top News

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन
Top News

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

about 9 hours ago
देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला
Top News

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

about 9 hours ago
भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या
Top News

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

about 9 hours ago
प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद
Top News

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

about 9 hours ago
टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

about 10 hours ago
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

about 10 hours ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

about 10 hours ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

about 10 hours ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

about 10 hours ago
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

about 10 hours ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

about 10 hours ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!