गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 11.14 लाख का माल जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चांगोटोला पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ढाबे पर संदिग्ध हालत में मिले दोनों आरोपी
आरोपियों के कब्जे से 22.29 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है।
दोनों को हिरासत में लिया
चांगोटोला थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी के मुताबिक, पुलिस को पाद्रीगंज स्थित आरआरआर ठाकुर ब्रदर्स ढाबे पर दो संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग मिले।
बैग खोलने पर अलग-अलग प्लास्टिक पॉलिथीन में गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ओडिशा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकुमार (34) और दुलामनी (26) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के झारबंध थाना क्षेत्र के संकरी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बरामद गांजे और मोबाइल को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस गांजे के स्रोत, इसकी डिलीवरी और आगे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पीछे कौन लोग हैं और बालाघाट में गांजा पहुंचाने के लिए किस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था।
ओडिशा तक जाएगी पुलिस टीम
पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार ओडिशा में मौजूद सप्लायरों और अन्य लोगों से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा जाकर भी जांच कर सकती है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के संपर्कों, गांजे की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!