गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: खरीदार का इंतजार करते समय पकड़े गए; ट्रेन के जरिए लाई गई थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
ग्वारीघाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
11 किलो गांजा बरामद
पुलिस ने ग्वारीघाट स्टेशन के पास आयुर्वेदिक कॉलेज के नजदीक दबिश देकर दोनों को पकड़ा। उनके कब्जे से 11 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
बारिश से बचने टपरी के नीचे खड़े थे
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वारीघाट स्टेशन के पास दो संदिग्ध गांजे की खेप लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
खरीदार का कर रहे थे इंतजार
दोनों आरोपी बारिश से बचने के लिए एक टपरी के नीचे खड़े थे और गांजा किसी स्थानीय खरीदार को देने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।
गोंदिया से ट्रेन के जरिए लाई गई खेप
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष कोरी (26), निवासी गोरखपुर और मदन विश्वकर्मा (52), निवासी पाटन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी गांजे की खेप गोंदिया से आने वाली ट्रेन के जरिए जबलपुर लेकर पहुंचे थे। इसके बाद वे इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी में थे।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
ग्वारीघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से खरीदा गया था, इसे जबलपुर में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड:रात के तापमान में लगातार गिरावट; जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!