गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: ट्रॉली बैग में भरकर ला रहे थे; सप्लाई से पहले पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
इंदरगंज थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ट्रॉली बैग से 20 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों छत्तीसगढ़ से गांजे की खेप लेकर ग्वालियर पहुंचे थे।
नदी गेट चौराहे पर बिछाया जाल
इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी गेट चौराहे के पास दो युवक ट्रॉली बैग में गांजा लेकर पहुंचने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्रॉली बैग लेकर पैदल आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
बैग खोला तो निकला 20 किलो गांजा
पूछताछ में आरोपियों की पहचान देवेश इटारिया (19) निवासी शब्द प्रताप आश्रम और सौरभ राठौर (21) निवासी चंदन नगर, किला गेट के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उनमें कुल 20 किलो गांजा मिला।
छत्तीसगढ़ से लाई गई थी खेप
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ से गांजा लाने की बात कही है। आशंका है कि इसकी सप्लाई ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में की जानी थी। हालांकि, पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसे खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।
पूरे नेटवर्क की तलाश में पुलिस
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि छत्तीसगढ़ में आरोपियों को गांजा किसने उपलब्ध कराया और ग्वालियर में खेप किसे दी जानी थी। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!