13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13 किलो 128 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद गांजे की कीमत पुलिस ने करीब 1.50 लाख रुपए बताई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी महज 5-5 हजार रुपए के लालच में गांजे की खेप ओडिशा से डबरा लेकर पहुंचे थे।
डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ओडिशा से गांजा लेकर डबरा पहुंचे हैं और मंगरौरा रोड पर किसी के इंतजार में खड़े हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पिट्ठू बैग लेकर खड़े दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो बैग से 13 किलो 128 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से गौरव सेन और सोनीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि डबरा निवासी पुष्पेंद्र साहू ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर डबरा पहुंचाने के लिए 5-5 हजार रुपए देने का लालच दिया था।
डबरा में खपाने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजे की खेप डबरा पहुंचने के बाद पुष्पेंद्र साहू द्वारा इसे स्थानीय स्तर पर छोटे पैडलर्स और नशा करने वालों को बेचने की तैयारी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र साहू फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!