शादी सीजन के दो शातिर चोर दबोचे: भीड़ में मेहमान बनकर आते और जेवरात लेकर हो जाते थे फुर्र
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी-समारोह में मेहमान बनकर घुसना, नजर बचाकर पर्स उठाना और फिर महंगे शौक पूरे करना ऐसे ही एक संगठित तरीके से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक सोने का नेकलेस और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को कनाड़िया रोड स्थित रामी तरंग होटल में एक महिला गोवा से आकर रुकी हुई थी। वह भंडारी रिसॉर्ट में चल रहे विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोवा से आई हुई थी। रिसॉर्ट में ही महिला मेहमान का पर्स चोरी हो गया था।
पर्स में सोने का नेकलेस, झुमके, मोतियों का हार, नकदी 4 हजार रुपए और सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल रखा था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने मौके के आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया थाना क्षेत्र के टीपीएस-5 कॉलोनी तिराहे के पास दोनों आरोपी स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस को देखकर वे गिर पड़े और मौके पर ही पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने भंडारी रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में चोरी की वारदात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनिष्क पंथी (23) निवासी द्वारकापुरी और सचिन मौर्य (22) निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की रकम से महंगे शौक पूरे करते थे और अय्याशी में एक दिन में करीब 25 हजार रुपए तक खर्च कर देते थे। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य चोरी के बारे में पूछताछ कर रही हैं साथ ही उनके अपराध भी खंगाल रही हैं।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!