डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे: ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र में निजी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के डेबिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति ने करीब 1.10 लाख रुपए के दो मोबाइल फोन खरीद लिए।
इनमें एक iPhone 16 भी शामिल है। पीड़ित को इस ठगी का पता कई महीने बाद तब चला, जब बैंक की ओर से फोन कर दोनों मोबाइल की ईएमआई जमा नहीं होने की जानकारी दी गई।
मामले में कनाड़िया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक से ईएमआई जमा नहीं होने का आया कॉल
पीड़ित रंजीत कुमार भंडारी के मुताबिक, 27 तारीख को उन्हें HDFC बैंक की ओर से फोन आया। बैंक कर्मचारी ने बताया कि उनके डेबिट कार्ड से iPhone 16 समेत दो मोबाइल फोन खरीदे गए हैं और उनकी किश्तें जमा नहीं हुई हैं।
यह सुनकर रंजीत ने बैंक पहुंचकर अपने खाते और कार्ड से संबंधित जानकारी ली। जांच में उन्हें पता चला कि दोनों मोबाइल की खरीदारी जनवरी 2026 में उनके कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर की गई थी।
Flipkart से खरीदे गए थे दोनों फोन
बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मोबाइल की ऑनलाइन खरीदारी Flipkart के जरिए की गई थी।
रंजीत का कहना है कि उन्होंने खुद इन मोबाइलों की खरीदारी नहीं की और न ही किसी अन्य व्यक्ति को अपने कार्ड से खरीदारी करने की अनुमति दी थी।
इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की और फिर कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एक फोन दिल्ली, दूसरा पुणे में मिला
पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाई तो दोनों फोन की वर्तमान लोकेशन अलग-अलग शहरों में सामने आई।
जांच के अनुसार, एक मोबाइल दिल्ली में राहुल नाम के व्यक्ति के इस्तेमाल में है, जबकि दूसरा फोन पुणे में उज्ज्वल नाम के युवक के पास चल रहा है।
पुलिस अब दोनों मोबाइल नंबरों के यूजर्स से संपर्क कर रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि मोबाइल उनके पास किस माध्यम से पहुंचे और इन्हें खरीदने के लिए कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल किसने किया।
मोबाइल खरीदने वाले तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस ऑनलाइन खरीदारी से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, डिलीवरी और भुगतान से संबंधित जानकारी की जांच कर रही है।
इसके आधार पर पुलिस मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति और उसके पीछे मौजूद नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज है और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!