नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई: इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मनासा पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
जब्त किए गए डोडाचूरा और मोबाइल समेत कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 3 लाख 94 हजार 100 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों कार्रवाइयां मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर 18 और 19 अगस्त को की गईं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पहली कार्रवाई में 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद
पुलिस को 18 अगस्त को मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीतकुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बबु पिता जगसीरसिंह को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद बैग से 59.740 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस प्रकरण में सुरजी सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दूसरी कार्रवाई में 57.800 किलो डोडाचूरा मिला
दूसरी कार्रवाई 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह और राजप्रित सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेलसिंह को हिरासत में लिया।
आरोपियों के कब्जे वाले बैग की तलाशी में 57.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा अपने उपयोग के लिए ले जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस उनके दावे की जांच कर रही है।
पुलिस डोडाचूरा कहां से आया, किससे खरीदा गया और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ
दोनों मामलों में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रिमांड के दौरान पुलिस उनसे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत, परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब्त डोडाचूरा किस इलाके से लाया गया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
3.94 लाख रुपए का मशरूका जब्त
मनासा पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 117.54 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 84 हजार 100 रुपए है।
इस तरह पुलिस ने कुल 3 लाख 94 हजार 100 रुपए का मशरूका जब्त किया है। लगातार दो दिनों में हुई कार्रवाई से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में सक्रिय लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और उसके स्रोत तक पहुंचने के लिए जांच एवं पूछताछ आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!