चाइनीज मांझे से हुए दो बड़े हादसे: युवक का गला कटा; महिला के पैर में आए टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को शहर में चाइनीज मांझे से जुड़े दो मामले सामने आए, जिनमें एक युवक का गला कट गया, जबकि एक महिला के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
बाइक सवार युवक का गला कटा
पहली घटना में 28 वर्षीय अंतर बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मूल रूप से रतलाम का निवासी है और उज्जैन के उन्हेल-नागदा बायपास स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे, आगर नाके के पास बाइक से गुजरते समय अचानक सड़क पर फैला चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत शासकीय चरक भवन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के गले में आठ टांके लगाने पड़े।
महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोट
दूसरा हादसा फाजलपुरा नगरकोट क्षेत्र की रहने वाली सीमा पति भीमराज (45) के साथ हुआ। वह सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थीं, तभी सड़क पर खिंचा हुआ मांझा उनके पैरों में उलझ गया। इस हादसे में उनके दोनों पैरों में गहरे कट लगे, जिनमें से एक पैर में सात टांके आए हैं।
एक दिन में चार केस
शासकीय चरक भवन अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. विश्राम रत्नाकर ने बताया कि बुधवार दोपहर तक मांझे से घायल होने के चार मामले सामने आ चुके थे। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक महीने में गला, नाक और कान कटने के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
पुलिस की सख्ती के बावजूद जारी खतरा
इन घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके, त्योहारों के आसपास इस जानलेवा मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!