बिजली गिरने से 2 की मौत: मोबाइल चला रहे इकलौते बेटे और किसान की गई जान; इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ गई हैं, लेकिन कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का असर लगातार देखने को मिल रहा है। शनिवार को सीहोर और पांढुर्णा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं रतलाम में महज आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कें और अंडरब्रिज जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
मोबाइल चला रहे युवक पर गिरी बिजली
सीहोर जिले में 18 वर्षीय युवक अपनी मां के साथ बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
किसान की मौत
पांढुर्णा जिले में खेत में काम कर रहे एक किसान पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
आधे घंटे की बारिश से जलभराव
रतलाम शहर में करीब आधे घंटे की तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई प्रमुख सड़कें और अंडरब्रिज पानी में डूब गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम का अनोखा मिजाज
शाजापुर में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर के एक हिस्से में झमाझम बारिश होती रही, जबकि दूसरे हिस्से में तेज धूप खिली रही। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को भी हैरान कर दिया।
तीन दिन से आगे नहीं बढ़ा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को मध्य प्रदेश के 15 जिलों में प्रवेश करने के बाद मानसून की रफ्तार थम गई है। पिछले तीन दिनों से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। अगले दो से तीन दिनों में इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना है। विभाग के अनुसार मानसून सबसे पहले भोपाल और उज्जैन संभाग के शेष हिस्सों में आगे बढ़ेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सबसे अंत में पहुंचेगा।
इन जिलों में पहले पहुंचा था मानसून
24 जून को मानसून ने आलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बड़वानी और डिंडौरी जिलों में दस्तक दी थी। इसके बाद से इसकी प्रगति धीमी बनी हुई है।
आज इन जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
संबंधित समाचार

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!