आग की दो घटनाएं: आतिशबाजी से मैरिज गार्डन में लगी आग; गोशाला में भड़की आग में मवेशी झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खंडवा रोड इलाके में देर रात से लेकर अलसुबह तक आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। एक ओर बारात के दौरान आतिशबाजी से मैरिज गार्डन में आग लग गई, तो वहीं दूसरी घटना में गोशाला में भीषण आग भड़क उठी, जिसमें मवेशी झुलस गए।
आतिशबाजी से मैरिज गार्डन में लगी आग
पहली घटना पिपल्याराव स्थित राधा कृष्ण गार्डन की है, जहां सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे बारात के दौरान की गई आतिशबाजी से आग लग गई। चिंगारी पहले बाहर लगी सूखी झाड़ियों तक पहुंची और देखते ही देखते टेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शुरुआती प्रयासों से ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अलसुबह गोशाला में भड़की भीषण आग
दूसरी घटना मंगलवार अलसुबह करीब 4:24 बजे अयोध्यापुरी क्षेत्र में शांति फार्म हाउस के पास स्थित एक गोशाला में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 25 हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग के दौरान कई मवेशी गोशाला के भीतर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान दो मवेशी झुलस गए। फिलहाल गोशाला में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!