वारदात के लिए घूम रहे दो बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार: ऑपरेशन क्लीन में लसूड़िया पुलिस ने देर रात की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत लसूड़िया पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को अवैध धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सुनसान इलाकों में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में बताए जा रहे हैं।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त और शेडो एरिया चेकिंग के दौरान एफआरवी-16 और एफआरवी-18 के जवानों ने अरंडिया बायपास और आनंद वाटिका, महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाशी ली।
चेकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी अजय पिता रामेश्वर जाधव (18) निवासी बापू गांधी नगर और जतिन पिता संतोष शिंदे (27) निवासी स्कीम नंबर-78 को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। अजय पर चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि जतिन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हो चुका है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक शहर में बदमाशों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। देर रात संदिग्धों की सघन चेकिंग कर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी बड़ी वारदात को समय रहते रोका जा सके। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चाकू कहां से लिया था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!