लापरवाही के दो मामलों का खुलासा: खुले बिजली तार से गाय की मौत, बारिश में बिना सुरक्षा खंभे पर चढ़ा कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में रविवार को सामने आई दो घटनाओं ने सरकारी कार्यों और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर सीवरेज कार्य के बाद खुले छोड़े गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर बारिश के बीच एक कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभे पर काम करता दिखाई दिया। दोनों मामलों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और नगर निगम से कार्रवाई की मांग की गई है।
खुले बिजली तार से फैला करंट, गाय की मौके पर मौत
पहली घटना आगर रोड स्थित नक्षत्र गार्डन के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यहां सीवरेज लाइन का कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने डीपी से लिया गया अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं हटाया।
आरोप है कि खुले बिजली के तार के कारण निर्माण स्थल और आसपास की गीली सड़क पर करंट फैल गया। रविवार सुबह करीब 7 बजे एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी चिमनगंज मंडी थाना पुलिस और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को दी गई।
स्थानीय लोगों ने उठाए गंभीर सवाल
रहवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र कॉलोनी का मुख्य मार्ग है। यदि यह घटना किसी कार्यदिवस पर होती, जब स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों ने आरोप लगाया कि कार्य पूरा होने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हटाया गया, न ही मौके पर बैरिकेडिंग की गई और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया। साथ ही डीपी से बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया और निगरानी पर भी सवाल उठाए गए।
बारिश में बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी
दूसरी घटना केडी गेट स्थित खजूर वाली मस्जिद के पास की है। यहां बिजली के खंभे लगाने का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान एक कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरणों के ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करता नजर आया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
राहगीरों और कर्मचारी की सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली के खंभे पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करना बेहद जोखिम भरा है। इससे न केवल कर्मचारी की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि आसपास से गुजरने वाले राहगीर भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षा नियमों को लेकर संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किए तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कार्रवाई की मांग
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल दोनों मामलों को लेकर प्रशासन के स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!