24 घंटे में दो कार चोरी का खुलासा: पूर्व मालिक ही निकला मास्टर माइंड; 500 सीसीटीवी खंगालकर दबोचे आरोपी, खुद ने रैकी कर खुद की पुरानी कार कराई चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में चोरी हुए वाहनों के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे मे खुलासा कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए कीमत की टाटा एस और हुंडई आई-20 कार बरामद कर ली।
चौंकाने वाली बात यह है कि आई-20 कार की चोरी का षड्यंत्र उसी के पूर्व मालिक ने रचा था। जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी की रात गुलजार चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से हनीफ खान की टाटा एस (एमपी68जे5522) और मोरी वाले बाबा दरगाह के पास से मोहम्मद सोहेल खान की आई-20 कार (एमपी09सीएस0806) चोरी हो गई थी।
दोनों मामलों में जूनी इंदौर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल और शहर के अलग-अलग इलाकों के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिनके आधार पर सिमरोल बाईग्राम मंदिर के पास से टाटा एस बरामद की गई, जबकि आई-20 कार ग्राम बंजारी में एक गोदाम से मिली।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आई-20 के पूर्व मालिक रमीज राजा खान ने ही चोरी की साजिश रची थी। उसने दो साल पहले कार बेच दी थी, लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं कराया। इसी का फायदा उठाते हुए उसने रैकी कर मैकेनिक की मदद से कार चोरी करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!