एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे: 4 लोगों की मौत; 8 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब दो घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।
4 लोगों की जान गई
दोनों दुर्घटनाओं में कार सवार दो-दो लोगों की जान गई। घायलों को पहले जावरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
30 फीट नीचे खाई में जा गिरी
पहले हादसे में अंबाला से मुंबई जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे की बीच की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कुछ देर बाद उसी जगह टूटी रेलिंग के कारण दूसरी कार भी खाई में जा गिरी।
झपकी आने से कार हुई बेकाबू
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के मुताबिक, पहला हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। कार क्रमांक MH 48 AK 4833 में सवार परिवार अंबाला से मुंबई जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित हो गई।
कार एक्सप्रेस-वे के बीच बनी रेलिंग को तोड़कर करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 67 वर्षीय नरेंद्र कौर और 32 वर्षीय मनप्रीत कौर की मौत हो गई।
घायलों को रेफर किया
कार में सवार 67 वर्षीय मनोहर, 4 वर्षीय जुझार और 2 वर्षीय जोरावर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
टूटी रेलिंग से दूसरी कार भी खाई में गिरी
पहले हादसे में एक्सप्रेस-वे की बीच की रेलिंग टूट गई थी। करीब दो घंटे बाद, सुबह साढ़े 6 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहले हादसे की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान GJ 20 CB 4610 नंबर की कार वहां से गुजरते समय उछल गई और टूटी रेलिंग वाले हिस्से से सीधे खाई में जा गिरी।
इस कार में गुजरात के दाहोद जिले का परिवार सवार था, जो उत्तर प्रदेश से इलाज कराने के बाद वापस लौट रहा था।
दाहोद के दो लोगों की मौत, चार घायल
दूसरे हादसे में रवि हटीला निवासी चंदला और 50 वर्षीय रमेश मकवाना निवासी विजयगढ़, दाहोद की मौत हो गई।
वहीं 55 वर्षीय रामली बाई, संगीता और 30 वर्षीय नरेश मकवाना, सभी निवासी विजयगढ़, दाहोद, घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पहली दुर्घटना के बाद टूटी रेलिंग बनी दूसरे हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार, पहली कार के हादसे में एक्सप्रेस-वे की बीच की रेलिंग टूट गई थी। कुछ देर बाद इसी टूटे हिस्से से दूसरी कार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।
लगातार हुए दो हादसों के बाद पुलिस और राहत दल ने मौके पर बचाव कार्य किया। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!