ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ ने किए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पति समर्थ सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था।
समर्थ ने किया बड़ा खुलासा
यह बयान उन आरोपों के बीच सामने आया है, जिनमें कहा गया था कि समर्थ सिंह ने पत्नी से गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर सवाल उठाए थे, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के करीब पांच महीनों के दौरान ट्विशा और समर्थ के बीच अक्सर विवाद होते थे।
अजमेर जाने को लेकर हुई थी बहस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत से कुछ घंटे पहले भी दोनों के बीच अजमेर जाने को लेकर बहस हुई थी। इसके कुछ समय बाद 12 मई को भोपाल स्थित घर में ट्विशा मृत मिली थीं। जांच के दौरान ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई कथित चैट और संदेश भी सामने आए हैं।
मेरा दम घुट रहा है मां
इनमें उन्होंने ससुराल के माहौल को लेकर तनाव और घुटन की बात लिखी थी। एक संदेश में उन्होंने लिखा था, “मेरा दम घुट रहा है मां।” परिवार का आरोप है कि ट्विशा लगातार अपने माता-पिता से उन्हें वहां से ले जाने की बात कह रही थीं।
कॉल अचानक कट गई
ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि 12 मई की रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था और अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही समर्थ कमरे में पहुंचा, जिसके बाद कॉल अचानक कट गई।
कई बार संपर्क करने की कोशिश की
परिजनों का कहना है कि इसके बाद उन्होंने ट्विशा, समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। कुछ घंटों बाद गिरिबाला सिंह ने परिवार को ट्विशा की मौत की जानकारी दी।
समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर
फिलहाल समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। वह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा था और बाद में जबलपुर में आत्मसमर्पण करने पहुंचा, जहां से पुलिस उसे भोपाल लेकर आई। उसकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है, जबकि उनकी मां गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!