अवैध होस्टलों का हैंगओवर झेल रहा है तुलसी नगर: अलसुबह शराब पार्टी बंद कराने पहुंची पुलिस से हुज्जत; चार हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी शहर की सबसे शांत और प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनियों में शुमार तुलसी नगर में अब रातें बेचैन होने लगी हैं। गुरुवार रात एक कथित हॉस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी ने ऐसा बवाल खड़ा किया कि तड़के पुलिस को पहुंचना पड़ा।
आरोप है कि पार्टी में शामिल युवकों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। हालात इतने बिगड़ गए कि अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और आखिरकार चार लोगों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया।
रहवासियों के मुताबिक प्लॉट नंबर 306-बी स्थित एक कथित हॉस्टल की छत पर रात से शराब पार्टी चल रही थी। करीब 10 युवक और दो युवतियों के शामिल थे।
देर रात तक तेज आवाज में बातचीत, शोर-शराबा और नाच-गाने से परेशान होते रहे। रात बढऩे के साथ पार्टी का शोर भी बढ़ता गया और रहवासियों की नींद हराम हो गई।
पुलिस पहुंची तो मच गया हड़कंप
रहवासियों की सूचना पर अलसुबह करीब 4:45 बजे डायल-112 पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के पहुंचते ही छत पर मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।
पुलिसकर्मियों के सामने ही छत से शराब की खाली बोतलें और प्लास्टिक के गिलास सड़क तथा आसपास के खाली प्लॉट में फेंके। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त बल बुलवाया और पांच युवकों को थाने ले गई।
कथित अवैध हॉस्टलों का बढ़ता जाल
घटना से कॉलोनीवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। उनका कहना है जिन्हें तुलसी नगर में नहीं रहना था, उन्होंने अपने मकान किराए पर दे दिए। कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में कथित अवैध हॉस्टल, होटल और पीजी खुल गए हैं।
इनकी वजह से आए दिन देर रात तक शोर-शराबा, नशाखोरी, वाहन पार्किंग की समस्या और विवाद हो रहे हैं। रहवासी पत्रकार केके झा का आरोप है नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस को कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई कागजों से आगे नहीं बढ़ी।
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने कहा देर रात तक होने वाली ऐसी गतिविधियों से सुरक्षा और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। परिवारों वाले क्षेत्र में लगातार बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियां परेशानी का कारण बन गई हैं।
रहवासियों ने नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि कॉलोनी में संचालित हॉस्टलों और पीजी प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच कराई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर निगरानी मजबूत की जाए।
कब टूटेगा चक्रव्यूह?
रहवासियों का कहना है यह एक रात का हंगामा नहीं, बल्कि लंबे समय से बढ़ रही समस्या का विस्फोट है। देखना है प्रशासन इसे सामान्य विवाद मानकर भूल जाता है या अवैध होस्टलों और पीजी संचालन पर कोई बड़ी कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!