तुकोगंज पुलिस का गुंडा प्रेम: चाकूबाजों पर लगी मामूली धारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य गवाह दीपक रानीवाल पर जानलेवा हमला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर ने गुंडे, बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन तुकोगंज पुलिस को इस आदेश से कोई सरोकार नहीं है।
परसों पूरी रात बदमाशों ने इलाके में तांडव मचाया और चर्चित संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य गवाह दीपक रानीवाल के गले में चाकू घोंप दिया।
पुलिस को चाकू की नोंक, लाठी और फर्शी दिखाई दे रही है। पुलिस पहले तो रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करती रही, आखिरकार विधायक महेंद्र हार्डिया का फोन घनघनाया तो उसकी सुनवाई हुई। इसमें भी चाकूबाजों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज करने की जगह साधारण धाराएं लगा दीं।
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, परसों देर रात पंचम की फैल निवासी संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य गवाह उत्कर्ष पिता दीपक रानीवाल पर आरोपी वंश मरमट, योगेश उर्फ कालू, हर्ष मरमट और महेश मरमट के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
फरियादी ने बताया कि हमलावर आरोपी इलाके में तांडव मचा रहे थे। राह चलते लोगों को रोक-रोककर मारपीट कर रहे थे। इस दौरान दीपक सड़क किनारे खड़े होकर विवाद देख रहा था।
बदमाशों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। पत्थरबाजी करते हुए चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और गले में चाकू घोंप दिया।
रिश्तेदार बोले....आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा: फरियादी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस फरियादी से ज्यादा अपराधियों का सपोर्ट कर रही है।
आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। हमला होने के बाद पहले तो पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करती रही। बाद में केस दर्ज किया भी तो हमलावरों पर मेहरबानी दिखा दी।
...तो थाने का करेंगे घेराव: रहवासियों और परिजन का कहना है कि अगर हमलावर आरोपियों पर जानलेवा हमले की धारा नहीं बढ़ाई गई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर थाने का घेराव करेंगे। उनका आरोप है कि पुलिस फरियादियों के साथ अपराधियों जैसा सलूक कर रही है।
आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया
दीपक के साथी पीड़ित गौरव मरमट के मुताबिक वह पढ़ाई करता है और घटना के समय सिर्फ विवाद देख रहा था। तभी इलाके के रहने वाले कालू, महेश, वंश और हर्ष वहां पहुंचे।
पहले उन्होंने दोनों से बहस शुरू की और फिर गाली-गलौज करने लगे। जब गौरव और दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले दोनों पर पत्थर फेंके।
इससे पहले कि वे संभल पाते, बदमाशों ने चाकू निकाल लिए और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
दीपक रानीवाल पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
इनके खिलाफ हुई क्रास कायमी
तुकोगंज पुलिस ने ठेला लगाने की बात को लेकर झगड़ा करने वाले दो पक्षों पर क्रास कायमी की है। तुकोगंज पुलिस के अनुसार, फरियादी मनोज पिता मदनलाल बंसीवाल निवासी पंचम की फेल की शिकायत पर अंकेश मरमट, हर्ष मरमट और महेश मरमट पर केस दर्ज किया गया है।
वहीं अंकेश पिता प्रकाश मरमट की शिकायत पर मनोज बंसीवाल, यश बंसीवाल और राज बंसीवाल पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को देख रहे दीपक रानीवाल के गले में आरोपियों ने चाकू मार दिया था।
नोटिस देकर छोड़ा
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, मामला जमानती होने के कारण नोटिस देकर छोड़ दिया। - जितेंद्र चौहान, टीआई तुकोगंज
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!