श्रद्धालुओं की ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर: 3 की मौत; थाना प्रभारी सहित 25 लोग घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
अमदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
तीन लोगों की मौत
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के रीठी क्षेत्र का लोधी परिवार और उनके परिचित ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी
रात करीब 1:30 बजे सुरमा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने पहली टक्कर के बाद भी वाहन नहीं रोका और लगातार दो बार फिर टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।
चीख-पुकार मच गई
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु सड़क पर दूर तक जा गिरे, जबकि कुछ ट्रॉली के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।
दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी
बचाव कार्य के दौरान एक स्थानीय युवक को भी दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली में सवार एक पुरुष श्रद्धालु और गंभीर रूप से घायल महिला रजनी लोधी ने भी दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। इसी दौरान एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
कई लोगों की हालत गंभीर
घायलों को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब 12 घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
ट्रक चालक की तलाश शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
संबंधित समाचार

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!