कांवड़ भरने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रालियां पलटी: चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। राघौगढ़ क्षेत्र की गादेर घाटी में ढलान से उतरते समय करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर उज्जैन जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
दोनों ट्रॉलियां सड़क किनारे पलट गईं
ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी दोनों ट्रॉलियां सड़क किनारे पलट गईं। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
ढलान पर बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन
जानकारी के मुताबिक, फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा और ग्राम पंचायत जोहरी से करीब 40 श्रद्धालु कांवड़ लेने उज्जैन जा रहे थे। सभी एक ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रॉलियों में सवार थे।
स्टेयरिंग से नियंत्रण बिगड़ गया
गादेर घाटी में ढलान से उतरते समय अचानक चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर सड़क किनारे उतर गया और पीछे लगी दोनों ट्रॉलियां भी पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
हादसा देखते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोके और श्रद्धालुओं की मदद शुरू की। राहगीरों ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
कलेक्टर के निर्देश पर राघौगढ़ एसडीएम अमित सोनी भी मौके पर पहुंचे। दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल गुना भेजा गया।
चार श्रद्धालुओं को आई चोट
हादसे में वृंदावन बैरागी (33), ओम धाकड़ (30), हरिराम धाकड़ (45) और कालीचरण धाकड़ (28) घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, चारों की हालत खतरे से बाहर है।
तिरपाल ने बचाई कई श्रद्धालुओं की जान
ट्रॉलियों में बारिश से बचने के लिए तिरपाल लगाया गया था। हादसे के दौरान यही तिरपाल कई श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच बन गया। इसके कारण कई लोग सीधे सड़क पर गिरने से बच गए।
यातायात व्यवस्था सामान्य कराई
हादसे के बाद प्रशासन ने क्रेन बुलाकर सड़क पर पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हटवाया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। मामले में धरनावदा थाना पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!