ट्राॅले ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत: दोनों टायरों के नीचे दबे; हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
थांदला-मेघनगर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सजेली फाटक के पास करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार ट्राॅले ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक ट्राले के टायरों के नीचे दब गए। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। दुर्घटना की भयावहता देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मार्ग पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ और ट्राले की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की जांच के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हादसे के बाद मार्ग पर लगा जाम
दो युवकों की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे थांदला-मेघनगर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया।
संबंधित समाचार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!