खबर
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम

भोपाल से 351 बसों को मिलेगी हरी झंडी, सात शहरों से चलेंगी बसें, मुख्यमंत्री ने परखी बसों की सुविधाएं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/भोपाल।
प्रदेश में सरकारी बस सेवा की वापसी हो रही है। आज भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बीएचईएल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय समारोह होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे।

वे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सात शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा सुविधा देना है।

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान पहुंचे। मंच, सभास्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नई बसों की खासियतों की जानकारी ली और खुद बसों में बैठकर आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं को देखा। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

इंदौर को सबसे बड़ा हिस्सा
पहले चरण में सबसे ज्यादा बसें इंदौर को मिल रही हैं। यहां 145 बसें चलेंगी, जिनमें 50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी हैं। भोपाल में 106, इनमें 23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी हैं। जबलपुर को 67 बसें मिलेंगी, जिनमें 14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी हैं। रीवा में 18, देवास में 10, कटनी में 3 और भिंड में 2 इंटरसिटी बसें चलेंगी। इन सात शहरों की कुल बसों का आंकड़ा 351 बैठता है।

ग्रामीण इलाकों में बस संपर्क होगा मजबूत
सेवा के जरिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में बस संपर्क मजबूत किया जाएगा। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक परिवहन सेवा पहुंचाने का लक्ष्य है। लंबे समय से बस सुविधा को तरसते गांवों के लिए यह बड़ी उम्मीद मानी जा रही है।

2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य
सेवा का दायरा तेजी से बढ़ाने की योजना है। पहले साल 1,500 बसें चलाने का लक्ष्य है। इसके बाद हर साल करीब 2,500 से 3,000 नई बसें जुड़ेंगी। वर्ष 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

निजी ऑपरेटरों के लिए खुला रास्ता
सेवा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा। पारदर्शी अनुबंध प्रणाली और प्रोत्साहन योजना लागू होंगी। निजी ऑपरेटर विज्ञापन और कार्गो सेवाओं से किराए से अलग स्रोतों से भी कमाई कर सकेंगे। उन्हें आधुनिक डिपो और टर्मिनल के उपयोग का अवसर मिलेगा। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही गई है।

रहेगी रियल टाइम नजर
बसों की निगरानी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम से होगी। इससे संचालन, लोकेशन और समयपालन पर रियल टाइम नजर रहेगी। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. और उसकी सात सहायक कंपनियों में कमांड कंट्रोल सेंटर बनाए हैं।

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे होंगे। आपातस्थिति के लिए पैनिक बटन और लाइव लोकेशन के लिए ट्रैकिंग डिवाइस, पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम है। चालकों को प्रशिक्षण मिलेगा और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए तंत्र विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश को ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की बड़ी सौगात मिल रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में शुभारंभ होगा।

संबंधित समाचार

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 minute ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

4 minutes ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

10 minutes ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

18 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

35 minutes ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

36 minutes ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

43 minutes ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 1 hour ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

about 1 hour ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

about 1 hour ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 1 hour ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 2 hours ago
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

about 2 hours ago
चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया
Top News

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

about 2 hours ago
त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत
Top News

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!