किन्नरों पर सरेराह हमला: बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल; मारपीट और लूट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोहेफिजा इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे, किन्नरों के ऑटो को तीन बदमाशों ने रोक लिया और उन पर हमला किया। इस दौरान एक किन्नर चाकू से घायल हो गई, जबकि अन्य दो के साथ हाथ और मुक्कों से मारपीट की गई। किन्नरों ने बदमाशों पर सोने की चेन झपटने का भी आरोप लगाया।
तीन बदमाशों ने किया हमला
किन्नर पल्लवी पाठक, जो मंगलवारा में रहती हैं और गुरू सुरैया नायक गुट की हैं, ऑटो में बैरागढ़ की ओर जा रही थीं। आरोप है कि शाहरुख ईदगाह और उसके दो साथी लालघाटी ब्रिज पर ऑटो रोककर हमला करने आए।
धारदार हथियार से वार किया
तीनों बदमाश हथियारों से लैस थे। पल्लवी की सोने की चेन झपटी गई, विरोध करने पर शाहरुख ने उसके पांव में धारदार हथियार से वार किया और जान से मारने की धमकी दी।
लूटपाट और मारपीट कराती है
पल्लवी ने आरोप लगाया कि यह हमला काजल ठाकुर गिरोह ने कराया। काजल ठाकुर, जिन्हें पल्लवी नकली किन्नर और दूसरे किन्नरों पर दबाव बनाने वाला बताती हैं, अपने साथ मुस्कान मिर्जा के इशारे पर लूटपाट और मारपीट कराती है। पल्लवी पाठक गुट ने काजल और मुस्कान को भी आरोपी बनाने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
घायल किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोहेफिजा थाने में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर जागरूक होकर इकट्ठा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इस प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरे; वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

दिग्गज अभिनेत्री का निधन:3 महीने से चल रहा था इलाज; मुंबई में ली आखिरी सांस

50 युवाओं ने कहा नशे को ना:‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में काउंसलिंग

गुंडों से ट्रैफिक संभलवाया:त्योहारों से पहले पुलिस आई एक्शन मोड में; बच्चों की सुरक्षा से लेकर महिला अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी

नदी में डूबने से अधेड़ की मौत:राहगीरों ने बहता शव देखा; पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डीपी ज्वेलर्स के तौल कांटों में मिली गड़बड़ी:वकील की शिकायत पर नाप-तौल विभाग ने की कार्रवाई

रक्षा मंत्रालय की ASO की मौत:3 महीने की गर्भवती थी; परिवार ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

मंत्री के इलाके में सरकारी स्कूल का खाना खाने के बाद 38 जेन अल्फा हुए बीमार:एक्सपाइरी खाद्य सामग्री मिलने की आशंका

इस देश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत:बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक; पत्नी और बच्चों के शव मिले

देखिए वीडियो:लगातार 60 घंटे उतरे दो देशों के सैन्य परिवहन विमान; क्या कुछ बड़ा करने की फिराक में है पड़ोसी, बढ़ी हलचल

एमपी सरकार के खजाने पर डाका:अफसरों ने पत्नी-रिश्तेदारों के खातों में डाले 600 करोड़; 400 पर FIR

सांप-बिच्छुओं से घिरे व्यापारी ने खाया जहर:टोपीबाज पार्टनर और लोन एजेंट के चक्रव्यूह में फंसे पीड़ित की आपबीती

चिरकुट चीकू तीन दिन बाद भी है फरार:इलाके में घूम रहा किसान सहित दो को रुपए के लिए बंधक बनाने का आरोपी; पुलिस को भनक तक नहीं

क्राइम ब्रांच को हल्के में ले रही कांग्रेसी पूर्व पार्षद:मामला देवर द्वारा चोरी की गाड़ियां काटने और ठिकाने लगाने का; पहले नोटिस पर बीमारी का बनाया बहाना

आम जनता को मिलेगी ट्रैफिक से राहत:IDA यहां बनाएगा 4-लेन फ्लाईओवर

उखड़ी राह पर जोखिम में जान:हटे कब्जे फिर जमे; छावनी-अग्रसेन चौराहा सड़क निर्माण बना आफत

नगर निगम में नामांतरण के नाम पर ‘जाहिर सूचना’ का चल रहा खेल:शुल्क वसूली और मनमानी पर उठे सवाल; वैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड एक बार तैयार करने का दिया सुझाव

ड्रेनेज के अभाव से रहवासी परेशान, सड़क भी बदहाल

जलाराम आरा मशीन सील लीपापोती में जुटे रहे जिम्मेदार:वन विभाग के भ्रष्टाचार और मिलीभगत से शहर बना अवैध लकड़ी तस्करी का गढ़

वाहन में एमपी की लकड़ी:ऑनलाइन ट्रांजिट पास गुजरात-राजस्थान के नाम; छापे में सामने आई वन विभाग की व्यवस्था की खामियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!