खबर
Top News

गद्दार कलवानी का रिमांड पूरा: षड्यंत्रकारियों के नामों का खुलासा; गौरव अहलावत और विजय पांचाल भूमिगत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
गद्दार कलवानी का रिमांड पूरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रा.लि. कंपनी के साथ धोखाधड़ी में गिरफ्तार डायरेक्टर संजय कलवानी का दूसरी बार लिया रिमांड आज पूरा हो गया है। पूछताछ में उसने षड्यंत्रकारियों के नाम रशियन नागरिक गौरव अहलावत और विजय पांचाल के रूप में बताए हैं। बाणगंगा पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिशें देना शुरू कर दी है। इसकी खबर लगते ही दोनों भूमिगत हो गए हैं। उधर, पुलिस आज फिर संजय कलवाली को कोर्ट में पेश कर तीसरी मर्तबा उसका रिमांड ले सकती है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को जीआरवी बिस्कुट कंपनी के डायरेक्टर रहे संजय कलवानी के खिलाफ कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी बाणगंगा थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। खुलासा फर्स्ट ने पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस ने पहले उसे दो दिनों के रिमांड पर लिया था।

इसके बाद दूसरी मर्तबा तीन दिनों के लिए आज तक के रिमांड पर लिया। पूछताछ में संजय कलवानी ने कंपनी के शेयर होल्डर रहे रशियन नागरिक गौरव अहलावत के इशारे पर उसके खिलाफ कोर्ट में दायर परिवाद वापस लेने की बात बताई है। चूंकि कलवानी को कंपनी के अन्य शेयर धारकों ने बोर्ड ऑफ रिजोल्यूशन का अधिकार दे रखा था।

इसके तहत उसे केस में प्रोसिडिंग करने, साईन करने, वैरिफाई करने, समस्त शपथ-पत्र देने, वकील-पत्र पर हस्ताक्षर करने और अन्य कानूनी कार्रवाई के अधिकार थे। इन्हीं का दुरुपयोग कर उसने आपराधिक षडयंत्र रचकर गौरव अहलावत को फायदा पहुंचाया था। बताते हैं इसके एवज में गौरव अहलावत ने रशिया से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। ये बयान संजय कलवानी ने बाणगंगा पुलिस को दिया है।

कंपनी का जीएसटी नंबर भी कराया था सस्पेंड
खुलासा फर्स्ट को सूत्रों से ये भी पता चला है कि संजय कलवानी ने गौरव अहलावत के इशारे पर कंपनी को दिवालिया करने की ठान ली थी। इसके चलते संजय कलवानी ने विजय पांचाल के साथ जाकर कंपनी का जीएसटी नंबर सस्पेंड कराया था। इसके लिए उसने कंपनी के बोर्ड रिजोल्यूशन का फर्जी नंबर बनाया था। ये बात भी संजय कलवानी ने बाणगंगा पुलिस को अपने बयान में कही है। अब पुलिस गौरव और विजय पांचाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

14 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

18 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

26 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

35 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

37 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!