दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश: नौ दुकानों से लिए 18 नमूने
KHULASA FIRST
संवाददाता

मूसाखेड़ी में खराब क्रीम के दो टिन कराए नष्ट, छोटा बांगड़दा के प्रतिष्ठान में नहीं मिला वैध पंजीयन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में नौ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मावा, मिल्क केक, पनीर, घी, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए गए। वहीं मूसाखेड़ी स्थित यदुराज डेयरी में खराब क्रीम के दो टिन मौके पर ही नष्ट कराए गए। छोटा बांगड़दा स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान में वैध पंजीयन प्रस्तुत न करने का मामला भी सामने आया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की यह कार्रवाई आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में दीपावली विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बालाजी डेयरी से मावा व मिल्क केक के नमूने... विभागीय टीम ने प्रिंस नगर स्थित बालाजी दूध डेयरी एंड स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां मिठाइयों और मावा का निर्माण किया जाना पाया गया।
प्रतिष्ठान संचालक विनीत जाट की उपस्थिति में मावा और मिल्क केक के नमूने लिए गए। इसी तरह सिरपुर, गोपाल नगर, धार रोड स्थित अजंता स्वीट्स एवं नमकीन की जांच की गई। यहां से मिल्क केक का नमूना एकत्र किया गया।
प्रतिष्ठान प्रबंधन को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फलोदी फूड्स में पंजीयन नहीं मिला... छोटा बांगड़दा स्थित श्री फलोदी फूड्स में निरीक्षण के दौरान तिल लड्डू, गुड़ पट्टी, चिक्की, तिल पट्टी और राजगीरा लड्डू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का निर्माण होना पाया गया।
प्रतिष्ठान से मूंगफली-गुड़ पट्टी और तिल लड्डू के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए आवश्यक वैध खाद्य पंजीयन मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग ने संचालक जितेंद्र गुप्ता को आवश्यक पंजीयन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए कहा गया।
मूसाखेड़ी में डेयरियों और मिठाई दुकानों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मूसाखेड़ी क्षेत्र में भी कई डेयरियों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। महेश दूध डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन, मावा और पनीर के तीन नमूने तथा विजय प्रजापत डेयरी एवं स्वीट्स से मिल्क केक और मावा के दो नमूने एकत्र किए गए।
इसी तरह श्री कृष्णा डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से मावा और मावा कतली के दो नमूने लेने के साथ ही संचालक को साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। यदुराज डेयरी से घी, पनीर और मावा कतली के तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान दो टिन खराब क्रीम मिला, जिसे नष्ट कराया गया। वहीं पालीवाल स्वीट्स से मावे का एक नमूना लिया गया।
सांवरिया डेयरी से मलाई बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए
प्रिंस नगर के कुशवाह नगर चौराहा स्थित श्री सांवरिया दूध डेयरी एंड स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान के प्रभारी सुभाष यादव की उपस्थिति में मलाई बर्फी और मिल्क केक के दो नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!