चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू: गेट पर चेकिंग में पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

जिला जेल में प्रहरी की करतूत!
वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल प्रहरी की करतूतों का खुलासा हुआ है। रात 2 बजे ड्यूटी पर पहुंचे प्रहरी की जेल गेट पर तलाशी ली गई तो उसके द्वारा चड्डी और जूतों में छिपाकर जेल के अंदर ले जाई जा रही बीड़ी-तंबाकू बरामद हुई।
चरस भी छिपाकर लाने की बात सामने आई, लेकिन जेल अधीक्षक ने इससे इनकार किया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद प्रहरी को तत्काल जेल ड्यूटी से हटाकर जांच शुरू की गई है।
जानकारी के मुताबिक रात में उपजेलर राकेश उपाध्याय, चंद्रिका पटेल, नानूराम सोनी और विजय आर्या ड्यूटी पर थे। इसी दौरान करीब 2 बजे प्रहरी देवेंद्र चौहान जेल में पहुंचा।
अंदर प्रवेश करने से पहले अन्य प्रहरियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कपड़ों और जूतों में छिपाकर रखा गया नशे का सामान मिला। उससे पूछताछ में खुलासा होगा कि नशा कहां से लाया, किसे देने वाला था और इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।
शुभम नेपाली तक पहुंचाना था नशा, पूछताछ में सामने आया नाम
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में प्रहरी ने कथित तौर पर कैदी शुभम नेपाली तक नशा पहुंचाने की बात स्वीकार की। जेल में बंद अन्य कैदियों को बीड़ी और तंबाकू देने की बात भी सामने आई है। मालूम हो शुभम नेपाली द्वारकापुरी क्षेत्र का कुख्यात नशा तस्कर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।
अधीक्षक बोले- बीड़ी-तंबाकू मिला, चरस की पुष्टि नहीं
जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने बीड़ी और तंबाकू लाने की बात स्वीकार की है। वहीं चरस को लेकर उनका कहना है कि ऐसी कोई चीज जेल के भीतर नहीं पहुंची। दूसरी ओर सूत्रों का दावा है कि प्रहरी के पास चरस भी थी।
ऐसे में बरामद सामग्री की वास्तविक प्रकृति, मात्रा और जब्ती की स्थिति जांच का अहम हिस्सा होगी। पूरी तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कैमरों की निगरानी में किए जाने की बात भी सामने आई है।
इससे पहले खजराना के बिल्डर मनोज नागर पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी सोनू खरगोश पर जेल के अंदर हमला हुआ था। मामले में जेल प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई और बाद में सोनू को सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!