प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार: चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामूली विवाद में युवक के गले और सीने पर किए थे चाकू से वार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। बदमाशों ने कमेटी हॉल चौराहा के पास पंडाल की सजावट में लगी माला टूटने की बात पर युवक से विवाद करते हुए मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला किया था। वहीं उसके दोस्त से भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक देव नगर हरिजन कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आयुष बौरासी ने शिकायत में बताया था कि 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10.30 बजे वह अपने दोस्त अमर उर्फ बाला के साथ माताजी के पंडाल से पैदल घर लौट रहा था।
इसी दौरान कमेटी हॉल चौराहा के पास पंडाल की सजावट में लगी माला गाड़ी से टूटने की बात को लेकर बदमाशों से विवाद हो गया। आरोपी किशोर उर्फ बबलू वर्मा, उसके बेटे और साथियों ने आयुष व अमर के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच कृष्णा ने चाकू निकालकर अमर के गले पर वार किया। इसके बाद प्रियांशु ने भी चाकू से हमला कर दिया। अमर को गले के पास, सीने और पीठ में चोटें आईं, जबकि आयुष की पीठ और कंधे पर चोट लगी। लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीआई नीतू सिंह ने विशेष टीम गठित की, जिसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार चाकूबाज आरोपी किशोर उर्फ बबलू पिता लाखन वर्मा (51), प्रियांशु पिता किशोर वर्मा (23), हिमांशु उर्फ कृष्णा पिता किशोर वर्मा (19) और यश कुशवाह पिता दुर्गेश कुशवाह चारों निवासी देव नगर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!