प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं एवं वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
राज्य में कृषि विस्तार और जल संसाधन प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए छिंदवाड़ा, मुरैना और सागर जिलों की वृहद सिंचाई परियोजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 3,378 करोड़ 69 लाख रुपये की मंजूरी दी गई जिससे व्यापक स्तर पर सिंचाई क्षमता का विस्तार होगा।
मंत्रि-परिषद ने पर्यावरण संरक्षण एवं क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को गति देने प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि (कैम्पा) से 2,050 करोड़ 3 लाख रुपये के उपयोग का अनुमोदन किया। जन-स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध रखने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1,743 करोड़ 58 लाख रुपये तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के लिए 651 करोड़ 25 लाख रुपये का अनुमोदन दिया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम में नवगठित जिलों-निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की स्थापना, नवीन पदों के सृजन, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के सुचारू संचालन तथा नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े उपार्जन संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3,378 करोड़ 69 लाख रुपये की मंजूरी
मंत्रि-परिषद ने छिंदवाड़ा, मुरैना और सागर की सिंचाई परियोजनाओं के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरन्तर संचालन के लिए 3,378 करोड़ 69 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार छिन्दवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना के लिए 2,611 करोड़ 13 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
छिन्दवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना का मुख्य उद्देश्य छिन्दवाड़ा जिले के 1,90,500 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप/स्प्रिंकलर) के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाना है। इसके साथ ही पेंच व्यपवर्तन (वृहद) परियोजना की निरंतरता के लिए 197 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है।
इसका मुख्य उद्देेश्य बांध निर्माण कर छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में कृषि के लिए पानी की आपूर्ति करना है। योजना का उद्देश्य छिंदवाड़ा जिले के 1,26,647 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करना है। मुरैना की चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना की निरंतरता के लिए 531 करोड़ 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार को लेकर भी हुई चर्चा
बैठक में नगरीय निकाय में गड़बड़ी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बताया गया इस मामले में 6 माह में 392 कर्मचारी-अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। मुख्य सचिव ने एआई का उपयोग कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है. जनता के बीच आई इस जानकारी से प्रदेश भर में अधिकारी कर्मचारियों में डर का माहौल बना है कि यदि वे गलती करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा जेईएम पोर्टल की अपनी कार्यप्रणाली है. यह नेशनल स्तर पर है, यदि पोर्टल पर कुछ गड़बड़ी सामने आई है तो उसमें पारदर्शिता को कैसे बनाए रखा जाए इसके प्रयास जारी रखे जाएंगे.
प्रदेश में किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह की गड़बड़ी किसी भी विभाग में नहीं होनी चाहिए और आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी और इस पर कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!