खबर
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी: जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 4:11 pm
शेयर करें:
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी

खुलासा फर्स्ट, देवास।
चंदाना में जहरीली शराब से हुईं मौतों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

जीतू पटवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जहरीली शराब कांड में जिम्मेदारों पर तत्काल हत्या का केस दर्ज किया जाए। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे इंदौर और उज्जैन से 50 हजार लोगों को जुटाकर देवास से उज्जैन तक पैदल यात्रा निकालेंगे।

मृतकों की तस्वीरें लेकर धरने पर बैठे परिजन
पुलिस ने कलेक्टोरेट के गेट पर दो लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और मुख्य सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। शराब कांड में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजन और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

वे परिजन की तस्वीरें लेकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन में पटवारी ने कहा कि जब जहरीली शराब से साफ तौर पर लोगों की जान गई है, तो हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों की जा रही है?

शराब की बोतल लहराकर लेकर जांच पर कसा तंज
जीतू पटवारी ने शराब की बोतल लहराते हुए प्रशासन की ढीली जांच प्रक्रिया पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने एडीएम के सामने बोतल बढ़ाकर कहा, "इससे अच्छी जांच नहीं हो सकती, इसे पीकर देख लो।" उन्होंने सवाल उठाया जिन लोगों ने यह शराब पी, उनकी मौत हो चुकी है, इससे बड़ा सबूत प्रशासन को और क्या चाहिए?

राज्य सरकार ने कलेक्टर-एसपी को हटाया
जहरीली शराब से मौत के बीच राज्य सरकार ने देवास और सागर के कलेक्टर-एसपी बदल दिए हैं। देवास में जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया समेत 3 आबकारी अफसरों को भी निलंबित किया गया है।

दोनों जिलों के एसपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। देवास के एसपी पुनीत गहलोत और सागर एसपी अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

सरकार ने देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया है। सिवनी कलेक्टर नेहा मीना को देवास भेजा गया है, जबकि उनकी जगह अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

संबंधित समाचार

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी
Top News

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

7 minutes ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

10 minutes ago
चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
Top News

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

14 minutes ago
एमपी सरकार का बड़ा फैसला
Top News

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

16 minutes ago
ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग
Top News

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

20 minutes ago
यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद
Top News

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

34 minutes ago
डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित
Top News

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

34 minutes ago
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर
Top News

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

38 minutes ago
राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

about 1 hour ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

about 1 hour ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

about 1 hour ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

about 1 hour ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 2 hours ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 2 hours ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!