सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम: ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोर्चा खोल दिया है। सांवेर क्षेत्र में विभाग की संयुक्त टीम ने अर्जुन बड़ोदा सहित क्षेत्र के कई गांवों में दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी।
क्षिप्रा तक चले इस अभियान में 6 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई के साथ ही विभाग ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणाम गिनाए और अवैध ठिकानों से शराब नहीं खरीदने की समझाइश दी।
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में वृत्त सांवेर के संयुक्त दल ने अभियान चलाया। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम ने अर्जुन बड़ोदा, पूवार्दा दाई, पूवार्दा हप्पा, मकोड़िया, बूढ़ी बरलाई, बरलाई जागीर और क्षिप्रा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई और कुल छह प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
चौपाल से ग्रामीणों को किया जागरूक... आबकारी विभाग ने कार्रवाई को केवल जब्ती और प्रकरण दर्ज करने तक सीमित नहीं रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चौपाल लगाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को समझाया गया कि केवल शासकीय लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही शराब खरीदें। पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी एसआई जया मुजाल्दे (वृत्त सांवेर), राजेश बट्टी (वृत्त देपालपुर) तथा हेड कांस्टेबल रवींद्र बघेल, अंकिता लोदवाल, राशि सौलट और योगेश महोबिया शामिल रहे।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!