मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल: अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर जब हम घरों को रोशन करने दीये खरीदते हैं, तब शायद ही सोचते हैं मिट्टी का एक छोटा-सा दीया किसी परिवार के जीवन में कितनी बड़ी रोशनी ला सकता है। इंदौर की एक बस्ती में इन दिनों कुछ ऐसे ही दीये आकार ले रहे हैं, जिनमें मिट्टी और रंगों के साथ बच्चों के सपने, महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद भी शामिल हैं।
अद्भुत कम्युनिटी वर्षों से बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रही है। बड़ी चुनौती उन बच्चों तक पहुंचना भी थी, जिनकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी। इनमें ऐसे बच्चे भी थे, जो छोटी उम्र में ही दूसरों के घरों में काम करने या मजदूरी करने को मजबूर थे।
ऐसे में संस्था ने शिक्षा के साथ-साथ उनकी रुचियों को समझने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का रास्ता चुना। संस्था की परिधि ने बच्चों और महिलाओं को अलग-अलग कलाओं से जोड़ना शुरू किया। धीरे-धीरे यही कला उनके लिए रोजगार का माध्यम बनने लगी।
आज महिलाएं और लड़कियां दीपावली के लिए आकर्षक, रंग-बिरंगे और कलात्मक दीये तैयार कर रही हैं। इस पहल से 50 से अधिक परिवारों को रोजगार का अवसर मिला है। इनसे होने वाली कमाई से घर के बच्चों और महिलाओं के लिए नए कपड़े, मिठाइयां और पटाखे खरीदे जा रहे हैं।
जिनके लिए त्योहार मनाना कभी आर्थिक चिंता का विषय हुआ करता था, उनके लिए अब अपने श्रम और हुनर से दिवाली की खुशी जुटाने का रास्ता खुल रहा है। हुनर के दम पर कमाई की यह यात्रा महिलाओं और लड़कियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अपने परिवार की खुशी में आर्थिक योगदान देने के साथ आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
शिक्षा की चौपाल और हुनर की पाठशाला
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए के 20 विद्यार्थी सहयोग कर रहे हैं। वे दीये बनाने में हाथ बंटाने के साथ शिक्षा में भी सहयोग दे रहे हैं। संस्था की चौपाल शिक्षा पहल से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह शिक्षा, रचनात्मकता और रोजगार को एक साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
इंदौर से बाहर तक पहुंच रहे दीये... बस्ती में तैयार दीये बाहर भी भेजे जा रहे हैं। इनके प्रचार-प्रसार के लिए ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। ग्राहकों के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा है।
इन दीयों की लौ में तेल और बाती नहीं, बल्कि एक बेहतर कल की उम्मीद भी जलेगी। हर बिकने वाला दीया किसी बच्चे के सपने को सहारा दे सकता है, किसी महिला के आत्मविश्वास को मजबूत कर सकता है और किसी परिवार की दिवाली को खुशियों से भर सकता है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!