रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत; विधायक के बंगले पर करता था काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कजलीखेड़ा क्षेत्र स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुनाल महावत के रूप में हुई है, जो विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर कार्यरत था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरखेड़ी निवासी कुनाल अपने दोस्तों के साथ कजलीखेड़ा स्थित रिसॉर्ट में पार्टी करने गया था। उसके साथ अनीकेत शाक्य सहित चार दोस्त मौजूद थे। देर रात सभी दोस्त एक स्थान पर बैठे थे, तभी कुनाल अचानक वहां से उठकर चला गया। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लगा, तो दोस्तों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
करीब 20 मिनट तक आसपास खोजबीन करने के बाद जब युवक का कहीं पता नहीं चला, तो दोस्तों ने रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल की ओर जाकर देखा। वहां पानी में कुनाल का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उसे तत्काल बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। बाद में जेके अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दोस्त अनीकेत शाक्य ने बताया कि कुनाल को तैरना ठीक से नहीं आता था और संभवतः वह बिना बताए पूल में चला गया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!