खबर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी: इतने कार्यक्रमों में इतने हेलमेट वितरण; नियमों के पालन पर जोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 1:41 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का ‘सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान’ लगातार जारी है। अभियान के तहत अब तक 31 विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 4300 से अधिक हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए जा चुके हैं।

पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में अभियान
यह अभियान संतोष कुमार सिंह (पुलिस आयुक्त, इंदौर) के निर्देशन में चलाया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह और पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शहरभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पलासिया चौराहे पर 31वां कार्यक्रम
मंगलवार को पलासिया चौराहे पर ‘हेलमेट पहनें–सुरक्षित रहें’ अभियान का 31वां आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

नियम तोड़ने वालों पर चालान, फिर समझाइश
अभियान के दौरान जिन दोपहिया वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ पहले चालान की कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी प्रदान किए गए, ताकि भविष्य में वे नियमों का पालन करें।

जिम्मेदार चालकों को सम्मान
जो वाहन चालक पहले से ही हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करते हुए पाए गए, उन्हें पुलिस द्वारा प्रशंसा और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है।

लगातार जारी रहेंगे जागरूकता प्रयास
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। उद्देश्य है कि लोग हादसों की गंभीरता को समझें और नियमों का पालन अपनी आदत बनाएं।



संबंधित समाचार

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

10 minutes ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

17 minutes ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

19 minutes ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

25 minutes ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

34 minutes ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

39 minutes ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 1 hour ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 2 hours ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 2 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 2 hours ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 3 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 3 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 3 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 3 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 20 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 20 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!