व्यस्त चौराहों पर किया ट्रैफिक प्रबंधन: पीक ऑवर्स में ड्रोन से रखी गई नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए यातायात पुलिस ने पिक ऑवर्स में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट किया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह और उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर बल सक्रिय रहा। अधिकारियों ने फील्ड में उतर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ड्रोन कैमरों के साथ ग्राउंड मॉनिटरिंग टीम को लगाया गया। ड्रोन सर्विलांस के जरिए एलआईजी, पलासिया, गीता भवन, घंटाघर, गिटार तिराहा और इंडस्ट्री हाउस क्षेत्र की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
किसी चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम और संबंधित पॉइंट पर तैनात जवानों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही यातायात अधिकारियों और जवानों ने वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया। पिक ऑवर्स के दौरान प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने भी लगातार फील्ड भ्रमण किया और दिशा-निर्देश दिए। नागरिकों से अपील की ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं और चौराहों पर पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
देवास नाका पर डायवर्शन रूट का ट्रायल आज देवास
नाका चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लायओवर के चलते यातायात डायवर्ट किया जाना है। आज दोपहर 12:30 बजे यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रस्तावित डायवर्शन रूट का ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान यातायात का परीक्षण कर बदलाव किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!