मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: किसान सहित 2 की मौत; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
कुरवाई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक स्थानीय किसान और एक बुजुर्ग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित करीब 20 लोग घायल हो गए।
मौके पर मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार उमरिया से आए प्रवासी मजदूर मूंग की फसल काटने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों की ओर जा रहे थे।
ट्रॉली में 22 लोग थे सवार
ट्रॉली में मजदूरों के साथ छोटे बच्चे भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 22 लोग सवार थे। लायरा और मलियाखेड़ा गांव के बीच अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
घायलों को बाहर निकाला
हादसे में कई मजदूर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस की कुरवाई थाना टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आर. के. मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
किसान सहित 2 की मौत
डॉक्टरों ने 55 वर्षीय स्थानीय किसान ऋषभ साहू उर्फ ऋषि और उमरिया निवासी 65 वर्षीय मजदूर दरबारी कौल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कई की हालत गंभीर
हादसे में घायल 20 वर्षीय दिव्या कोल और 35 वर्षीय रजनी कोल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायल कुरवाई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
ट्रैक्टर किया जब्त
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मूंग की फसल काटने जा रहे थे
मूंग कटाई के मौसम में मजदूर परिवार सहित खेतों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेते हैं। अक्सर क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाया जाता है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते, जिससे ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!