खबर
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक: इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

इंदौर।
राजवाड़ा की ऐतिहासिक विरासत से लेकर पातालपानी के प्राकृतिक सौंदर्य तक... अब पर्यटक एक ही सिटी टूर के जरिए इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इंदौर समेत प्रदेश के पांच शहरों में संगठित सिटी टूर शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए निजी एजेंसियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मांगे गए हैं।

प्रस्तावित इंदौर सिटी टूर में राजबाड़ा पैलेस, कृष्णपुरा छत्रियां, कांच मंदिर, रालामंडल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, लालबाग पैलेस और पातालपानी वाटरफॉल को जोड़ा गया है।

इसके तहत शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को एक ही टूर रूट में समेटने की तैयारी है।

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन भी शामिल
एमपी टूरिज्म बोर्ड की इस पहल के तहत इंदौर के साथ भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी सिटी टूर संचालित करने की योजना है। शुरुआती चरण में प्रत्येक शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक व्यवस्थित रूट से जोड़ने का प्रस्ताव है।

इस मॉडल का उद्देश्य पर्यटकों को अलग-अलग साधनों से पर्यटन स्थलों तक पहुंचने की परेशानी से बचाना और एक निर्धारित रूट के जरिए एक दिन में कई प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराना है।

टूर सफल रहने पर आने वाले समय में इसमें अन्य पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया जा सकता है।

14 पर्यटकों के साथ सुबह से शाम तक टूर
प्रस्तावित सिटी टूर का संचालन मंगलवार से रविवार तक किया जाएगा। टूर की अवधि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी।

एक ट्रिप में अधिकतम 14 पर्यटकों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए ऑपरेटर को 15 सीटर वाहन उपलब्ध कराना होगा।

पर्यटकों के साथ एक अनुभवी गाइड भी अनिवार्य होगा, जिसे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ उनके इतिहास और विरासत की जानकारी हो।

ऑपरेटर की होगी ऑनलाइन बुकिंग और प्रचार की जिम्मेदारी
एमपी टूरिज्म बोर्ड ने सिटी टूर के संचालन के लिए एजेंसी के पास कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होने की शर्त रखी है।

चयनित ऑपरेटर को टूर के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। इसके तहत वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रचार, ऑनलाइन बुकिंग, मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियां शामिल रहेंगी। इससे पर्यटक घर बैठे टूर की जानकारी लेने के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे।

पांच शहरों में ये पर्यटन स्थल होंगे रूट में
भोपाल: अपर लेक, वन विहार, सैर सपाटा, ट्राइबल म्यूजियम, बिरला मंदिर, ताज-उल-मसाजिद और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।

ग्वालियर: ग्वालियर किला, जय विलास पैलेस एवं म्यूजियम, सन टेंपल, फूलबाग, तानसेन एवं मोहम्मद गौस का मकबरा, मितावली मंदिर और पदावली मंदिर।

जबलपुर: भेड़ाघाट, धुआंधार फॉल, भेड़ाघाट सिटी साइड, मदन महल किला, बैलेंसिंग रॉक, पीसनहारी की मड़िया, गौ-बच्चा घाट वाटरफॉल और ग्वारीघाट।

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट, काल भैरव, भर्तृहरि की गुफाएं, मंगलनाथ मंदिर, जंतर-मंतर और त्रिवेणी संग्रहालय।

हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों की तर्ज पर मॉडल
एमपी टूरिज्म बोर्ड के एएमडी डॉ. अभय बेडेकर के मुताबिक, बड़े शहरों में संचालित होने वाली हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों के कॉन्सेप्ट को प्रदेश के प्रमुख शहरों में लाने का प्रयास हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में पांच शहरों के चुनिंदा पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया है। आगे चलकर इन शहरों के अन्य पर्यटन स्थलों को भी रूट में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए चयनित ऑपरेटरों के सुझाव भी लिए जाएंगे।

इंदौर में पर्यटन को मिल सकता है नया रूट
इंदौर सिटी टूर में एक तरफ राजबाड़ा, कृष्णपुरा छत्रियां, कांच मंदिर और लालबाग पैलेस जैसी ऐतिहासिक विरासतें हैं, तो दूसरी ओर रालामंडल और पातालपानी जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थल।

ऐसे में प्रस्तावित रूट पर्यटकों को एक ही दिन में शहर और आसपास के अलग-अलग तरह के पर्यटन अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

फिलहाल योजना के लिए एजेंसियों से EOI मांगे गए हैं। एजेंसी के चयन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सिटी टूर के संचालन की तस्वीर स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

8 minutes ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

11 minutes ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

16 minutes ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

30 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

35 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

38 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

43 minutes ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

about 1 hour ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 1 hour ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!