टूरिस्ट प्लेन क्रैश: खेत में गिरते ही विमान में लगी आग; 13 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पेरू।
नाज्का शहर के पास शनिवार को एक टूरिस्ट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 यूरोपीय पर्यटकों के अलावा पायलट और को-पायलट शामिल हैं।
7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के नागरिक थे सवार
जानकारी के मुताबिक, मृत पर्यटकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के नागरिक थे। सभी पर्यटक करीब 2000 साल पुरानी विश्व प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स को आसमान से देखने के लिए सीनिक फ्लाइट पर निकले थे।
खेत में गिरा विमान, फिर लगी आग
विमान ने इका शहर से उड़ान भरी थी। नाज्का लाइन्स के पास पहुंचने के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक खेत में जा गिरा। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।
सरकार ने दिए हादसे की जांच के आदेश
पेरू सरकार ने विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ। नाज्का एयरपोर्ट के संचालन को अस्थायी रूप से रोकने पर भी विचार किया जा रहा है।
14 साल से सीनिक फ्लाइट करा रही कंपनी
दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन पेरू की कंपनी एरोडियाना कर रही थी। कंपनी पर्यटकों को नाज्का लाइन्स का हवाई नजारा दिखाने के लिए सीनिक फ्लाइट्स संचालित करती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह पिछले करीब 14 वर्षों से सेसना ग्रैंड कारवां विमानों के जरिए इस तरह की उड़ानों का संचालन कर रही है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!