खबर
Top News

वीडियो देखिए, पिकअप के पीछे बांधकर घसीटा: कन्हैयालाल की मौत; मुख्य आरोपी को उम्रकैद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 5:43 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
सिंगोली क्षेत्र के चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में करीब पांच साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय ने मुख्य आरोपी छीतर गुर्जर (36), निवासी पाटन को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद और 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर मामले के सात अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया।

घटना 26 अगस्त 2021 की है। कन्हैयालाल भील अपनी लापता पत्नी की तलाश में साथी गोविंद के साथ बाइक से निकले थे। सिंगोली-नीमच रोड पर अथवाकलां फंटे के पास वे वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान छीतर गुर्जर ने बाइक से कन्हैयालाल को टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

रस्सी से बांधकर पिकअप के पीछे घसीटा
आरोप है कि टक्कर के बाद छीतर गुर्जर ने कन्हैयालाल के साथ मारपीट की। उनका साथी गोविंद डरकर मौके से भाग गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कन्हैयालाल को रस्सी से बांधकर पिकअप वाहन के पीछे घसीटा गया। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था।

गंभीर हालत में कन्हैयालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पिकअप, मोबाइल और गवाहों के बयान अहम सबूत
विशेष लोक अभियोजक कीर्ति शर्मा और अशोक कुमार सोनी की पैरवी में अभियोजन ने फॉरेंसिक साक्ष्य, चिकित्सकीय रिपोर्ट, पिकअप वाहन, मोबाइल और चश्मदीदों के बयानों को अदालत के सामने रखा। विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छीतर गुर्जर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

वहीं, अभियोजन द्वारा सात अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

5 साल बाद मिला फैसला
कन्हैयालाल की मौत से जुड़े इस मामले में करीब पांच साल बाद फैसला आया है। मुख्य आरोपी को उम्रकैद मिलने के बाद पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है, जबकि सात आरोपियों के बरी होने से मामले का एक हिस्सा साक्ष्यों के अभाव में समाप्त हुआ।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 13 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 13 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 13 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 13 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 14 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 14 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 14 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 14 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 14 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 14 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 14 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 14 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 14 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 15 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 15 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 15 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 15 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!