पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के दोषी के बेटे को टिकट: चुनाव के लिए इस पार्टी ने बनाया उम्मीदवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
केहर सिंह के बेटे
सतवंत सिंह, केहर सिंह के बेटे हैं, जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराए जाने के बाद फांसी दी गई थी।
सतवंत सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने किया। तरसेम सिंह, जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं।
कौन थे केहर सिंह?
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में केहर सिंह को हत्या की साजिश में शामिल होने का दोषी ठहराया गया था।अदालत ने केहर सिंह को मौत की सजा सुनाई। इसके बाद 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उसे फांसी दी गई।
अब उनके बेटे सतवंत सिंह को ‘वारिस पंजाब दे’ ने 2027 विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे भी पार्टी से जुड़े
इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल रहे बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा भी ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण नाम हैं। वे फरीदकोट लोकसभा सीट से सांसद हैं।
सरबजीत सिंह खालसा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। पंजाब की राजनीति में उनका नाम भी सिख और पंथक मुद्दों से जुड़े राजनीतिक धड़े के साथ प्रमुखता से सामने आता रहा है।
दीप सिद्धू ने बनाई थी ‘वारिस पंजाब दे’
‘वारिस पंजाब दे’ की स्थापना 2021 में अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। संगठन का उद्देश्य पंजाब की भाषा, संस्कृति, युवाओं और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विषयों को उठाना था।
किसान आंदोलन के दौरान लाल किले की घटना के बाद दीप सिद्धू का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। 15 फरवरी 2022 को एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।
इसके बाद संगठन की कमान अमृतपाल सिंह के हाथों में आई। अमृतपाल ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान, सिख पहचान और धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
अजनाला कांड के बाद बढ़ा विवाद
फरवरी 2023 में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अमृतसर के अजनाला थाने का घेराव किया था। वे एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और बड़ी संख्या में समर्थक हथियार लेकर थाना परिसर तक पहुंच गए।
इस घटना के बाद अमृतपाल सिंह और ‘वारिस पंजाब दे’ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी बहस तेज हो गई।
अमृतपाल सिंह जेल में बंद
अमृतपाल सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। इसके बावजूद ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े राजनीतिक गतिविधियां और संगठन की चुनावी तैयारियां जारी हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सतवंत सिंह की उम्मीदवारी पार्टी की ओर से घोषित पहला टिकट है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन कमाई के नाम पर कर्मचारी से लाखों की ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ खेल; टास्क और ट्रेडिंग के नाम पर जमा कराए रुपए

कार चोर गैंग का खुलासा:वाहन और पिस्टल बरामद; बिजली बंद कर करते थे वारदात, मेरठ-प्रतापगढ़ तक फैला नेटवर्क

घुड़सवारी में एमपी की बड़ी छलांग:देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल हॉर्स क्वारंटाइन सेंटर बनेगा

अवैध हथियारों के साथ 4 युवक गिरफ्तार:बर्थडे पार्टी में रौब जमाने की थी तैयारी; पुलिस ने पहले ही दबोचा

लाखों पेड़ों की कटाई को अंतिम मंजूरी:बदले में रेलवे लगाएगा नए पौधे, वन विभाग करेगा निगरानी

पुलिस की जनसुनवाई में 82 शिकायतें पहुंचीं:बेटे-बहू की प्रताड़ना से लेकर साइबर फ्रॉड और जमीन विवाद तक के मामले

महाकाल की सवारी से लौट रहे युवक-युवती का बदमाशों ने किया पीछा:गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की; जान से मारने की दी धमकी

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 19 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित:लूट का खुलासा करने वाली टीम के 7 सदस्य भी शामिल; प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार मिला

बारिश ने बढ़ाई आफत:डैम के चार गेट खोले; सुक्ता में उफान, गांवों में नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर

इस पूर्व राष्ट्रपति को सुनाई फांसी की सजा:भाई और ममेरे भाई को भी मौत की सजा; कोर्ट में पिंजरे में लाया गया

टोल पर आर्मी आईडी का ‘खेल’:शक होते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने संभाला मोर्चा

राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री का हमला:कहा- 15 दिन से संसद नहीं चलने दे रहे; देश को भ्रमित कर रहा विपक्ष

पेड़ के नीचे बैठा था हथियारों का सौदागर:13 पिस्टल और 45 कारतूस के साथ दबोचा; 4.72 लाख का सामान जब्त

इस अधिकारी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत:प्रशासनिक आदेशों के खिलाफ दायर याचिका खारिज

ट्राॅले ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत:दोनों टायरों के नीचे दबे; हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा

छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध:CJP के संस्थापक बोले- ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए

एक ही चिता पर छह शवों का अंतिम संस्कार:परिजन बोले- अजन्मा बच्चा भी हादसे का शिकार; दुर्घटना में उजड़े परिवार को अंतिम विदाई

10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों को मंजूरी:वित्त मंत्री बोलीं- ट्रायल में दोनों के 100-100 करोड़ नोट छपेंगे; 30 साल तक चलेंगे

17 गांवों का संपर्क कटा:उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश

सावन के सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा केदारनाथ क्षेत्र:कावड़ियों ने किया बाबा का गंगाजल से अभिषेक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!