खबर
Top News

नर्मदा नदी में डूबने से तीन की मौत: दोस्तों के साथ नहाने गए थे; गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
नर्मदा नदी में डूबने से तीन की मौत

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा तलाशी अभियान चलाकर तीनों के शव नदी से बाहर निकाले।

आठ दोस्त घूमने पहुंचे थे दद्दा घाट
पुलिस के अनुसार गढ़ा क्षेत्र के मुजावर मोहल्ला निवासी मोइन खान, राजा खान और साहिल खान अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर घूमने के लिए तिलवारा के पास स्थित दद्दा घाट पहुंचे थे। सभी युवक मोटरसाइकिलों से दोपहर करीब दो बजे घाट पहुंचे और नर्मदा नदी में नहाने उतर गए।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
नहाने के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे देखते ही देखते पानी में लापता हो गए।

घबराकर घर लौटे दोस्त
घटना के बाद बाकी युवक घबरा गए और वहां से घर लौट आए। बाद में उनमें से एक ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब पौने चार बजे तीनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा गहरे पानी में चले जाने के कारण होना सामने आया है। पुलिस ने लोगों से नदी और जलाशयों में नहाते समय सावधानी बरतने तथा प्रतिबंधित या गहरे क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 3 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 3 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 3 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 3 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 4 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 4 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 4 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 4 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 4 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 4 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 4 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 4 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 4 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 5 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 5 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 5 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 5 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!