बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार: तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चुराकर भाग रहे थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी रात के अंधेरे में चोरी की बोलेरो पिकअप लेकर निकल रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध हालत में पिकअप जाते देख उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपए कीमत की चोरी की बोलेरो पिकअप बरामद हुई। पुलिस अब तीनों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
हीरा नगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार आरोपी भीम सिंह पिता अमन सिंह अहिरवार (20) निवासी सेंटर स्कूल के पीछे, भवानी नगर, हेमराज उर्फ गोलू पिता रतिराम अहिरवार, (20) निवासी ज्ञानगंगा स्कूल और राज पिता बाबूलाल जाखड़, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेंटर स्कूल के पीछे, भवानी नगर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर की रात हीरा नगर पुलिस का क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक बोलेरो पिकअप लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे।
टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ और जांच में पिकअप चोरी की होना सामने आया। पुलिस ने करीब 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत का वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से बरामद वाहन के संबंध में पूछताछ के साथ ही अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!