हिट और गुड नाइट के नाम पर घर-घर जहर बेचने वाले गिरफ्तार: गुजरात से लाकर इंदौर में बेच रहे थे माल; 1500 से ज्यादा नकली प्रोडक्ट जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नकली ब्रांडेड सामान बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का हीरा नगर व क्राइम ब्रांच टीम ने खुलासा कर गोदरेज के नाम पर नकली हिट स्प्रे व गुड नाइट रिफिल बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत का भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया है।
टीआई सुशील पटेल के मुताबिक शहर में नकली और अवैध उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अन्वेष आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई कि महेश चौहान और हरीश चावड़ा बाजार में गोदरेज कंपनी के नकली उत्पाद बेच रहे हैं।
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस ने कीटनाशक निरीक्षक सीएल मालवीय के साथ दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया इलाके में दबिश दी।
यहां दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद चार बोरियों में भारी मात्रा में नकली हिट स्प्रे और गुड नाइट रिफिल बरामद हुए।
अलग-अलग इलाकों में बेचते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात से सस्ते दामों में नकली माल लाकर इंदौर के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 बोतल काला हिट एंटी मॉस्किटो स्प्रे, 26 बोतल लाल हिट एंटी कॉकरोच स्प्रे और 1450 गोदरेज गुड नाइट रिफिल पैक जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश चौहान (28) और हरीश चावड़ा (20) निवासी कच्छ, गुजरात शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना हीरा नगर में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!