लिव-इन पार्टनर से ऐसी उम्मीद तो नहीं थी: किस कारण बन गया वहशी; महिला ने कैसे बचाई अपनी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला पर उसके पार्टनर ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के गले पर चाकू से वार किया और बाद में बेलन से सिर कुचलने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागी, जिसके बाद राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना 24 मई की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के गले में 18 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पति छोड़कर चला गया था, फिर शुरू हुआ लिव-इन रिश्ता
पुलिस के अनुसार माढ़ोताल निवासी 24 वर्षीय गौरी दुबे पिछले दो साल से अपने लिव-इन पार्टनर नीतेश पाटकर के साथ रह रही थी। बताया गया है कि गौरी का पति करीब दो साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। इसी दौरान उसकी पहचान आईटीआई करमेता निवासी नीतेश से हुई और दोनों साथ रहने लगे।
अलग होने की बात से नाराज था आरोपी
शुरुआत में दोनों के संबंध सामान्य थे, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ने लगे। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर गौरी ने आरोपी से अलग रहने का फैसला कर लिया था। पुलिस का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हमला किया।
रसोई में घुसकर किया हमला
पुलिस के मुताबिक घटना के समय गौरी घर की रसोई में खाना बना रही थी। तभी आरोपी दबे पांव घर में घुसा और पीछे से चाकू से गले पर हमला कर दिया। महिला के चीखने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पास में रखा बेलन उठाकर सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।
आरोपी को धक्का देकर घर से बाहर भागी
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को धक्का देकर घर से बाहर भाग निकली। सड़क पर खून से लथपथ हालत में महिला को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हत्या के प्रयास का केस दर्ज
माढ़ोताल थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी नीतेश पाटकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!