खबर
Top News

राजसी सवारी से पहले यह मार्ग तैयार: 450 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी; 90% काम पूरा, हेरिटेज लुक से बदलेगा स्वरूप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
राजसी सवारी से पहले यह मार्ग तैयार

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। इसी कड़ी में कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक 450 मीटर से अधिक लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। मार्ग का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

खास बात यह है कि 7 सितंबर को बाबा महाकाल की राजसी सवारी इसी मार्ग से निकलेगी। सवारी से पहले सड़क और आसपास के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने के लिए नगर निगम की टीम दिन-रात जुटी है।

निगम के मुताबिक कंठाल से छत्रीचौक तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका है। अब कंठाल चौराहे और सती गेट के आसपास बचे हुए सौंदर्यीकरण के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि सवारी से पहले पूरा काम पूरा कर लिया जाएगा।

कंठाल चौराहे पर अंडरग्राउंड लाइटिंग
कंठाल चौराहे को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए पेपर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। साथ ही अंडरग्राउंड लाइटिंग की व्यवस्था विकसित की गई है।

इससे बिजली के तारों का जाल कम होगा और चौराहा अधिक साफ-सुथरा नजर आएगा। निगम के अनुसार, शहर में इस स्वरूप में अंडरग्राउंड लाइटिंग का काम पहली बार किया जा रहा है।

सती गेट को मिलेगा हेरिटेज लुक
ऐतिहासिक सती गेट को उसकी विरासत के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। गेट के आसपास करीब 50 मीटर क्षेत्र में कोबल स्टोन लगाए जाएंगे।

पुराने पेंट को हटाकर गेट में लगे ऐतिहासिक एरण पत्थरों को मूल स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। पत्थरों पर ट्रांसपेरेंट वाटर रिपेलेंट कोटिंग की जाएगी, जिससे उनकी प्राकृतिक बनावट व ऐतिहासिक स्वरूप सुरक्षित रहे।

सवारी से पहले पूरा करने की तैयारी
राजसी सवारी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में निगम की टीम सड़क निर्माण के साथ शेष सौंदर्यीकरण कार्यों को भी तेजी से पूरा करने में जुटी है।

अधिकारियों के अनुसार तैयार होने के बाद यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होने के साथ उज्जैन की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को नए हेरिटेज स्वरूप में प्रस्तुत करेगा।

संबंधित समाचार

एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

1 minute ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

12 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

23 minutes ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

38 minutes ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 1 hour ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 1 hour ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 18 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 18 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 19 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 19 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 19 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 19 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 19 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 19 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 19 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 20 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!